मुंबई, धनजी स्ट्रीट — भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित दहीहंडी उत्सव एवं भंडारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोविंद भक्तों एवं नागरिकों ने उपस्थित रहकर उत्सव का आनंद लिया तथा महाप्रसाद का लाभ लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, माननीय आमदार, नगरसेवक, प्रतिष्ठित उद्योजक, पत्रकार बंधु एवं अनेक मान्यवरों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी मान्यवरों एवं उपस्थित गोविंद भक्तों के प्रति आयोजकों की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।
भंडारे का आयोजन अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया। उपस्थित सभी नागरिकों के सहयोग, प्रेम एवं आशीर्वाद से यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम यादगार बन गया।
आयोजक मा.राजू भाई जैन, कन्हैया जी काकड, होशीला प्रसाद गुप्ता,अभिजीत दादा चव्हाण, युवा व्यापारी आघाडी प्रमुख, महाराष्ट्र राज्य इनोने बहुत मेहनत की.





